Sunday, July 18, 2010

काश की मुझसे भी किसी को प्यार होता

काश की मुझसे भी किसीको प्यार होता,
काश के मेरे लिए भी किसीका दिल बेक़रार होता,
काश के मुझे भी कोई अपनी यादों में लाता,
अपने ख्वाबों में बसता ,आँखों में छुपाता.

काश के मुझसे भी कभी कोई इज़हार करता ,
काश के मेरे लिए भी कोई बेचैन होता,
काश के मुझे भी कोई अपने दिल में उतरता ,
अपनी सांसों में समता , मेरी दुनिया को महकाता.

काश के मेरे भी सपने कभी सच होते,
काश के मेरे भी अरमान पुरे होते
काश के मुझे भी कभी मिल जाता कोई,
देखती उसे मैं हरपाल , रहती खोये खोये.

ज़िन्दगी प्यार बिना अधूरी सी होती है,
एक साथी बिना सुनी सुनी होती है,
काश के मुझे भी किसीका साथ मिला होता,
काश के मेरे ज़िन्दगी में भी किसी का साथ होता

1 comment:

  1. ज़िन्दगी प्यार बिना अधूरी सी होती है,
    एक साथी बिना सुनी सुनी होती है,
    काश के मुझे भी किसीका साथ मिला होता,
    काश के मेरे ज़िन्दगी में भी किसी का साथ होता
    _________________________________________
    yaqeenan zindagee pyar ke bina kuchh bhee naheen hotee hai aur bagair sathee ka soonapan to har khushee ko khatm kar deta hai
    achchhee prastuti ke liye badhai

    ReplyDelete